Sanskar Srijan Sanstha Logo
संस्कार सृजन संस्थाचौमूँ (जयपुर, राजस्थान)
सेवाएं एवं कार्यक्षेत्र

संस्कार सृजन संस्था के सेवा कार्य

शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कला, पर्यावरण और असहाय सेवा के 9 प्रमुख कार्यक्षेत्र।

शिक्षा कार्य (Education & Literacy)

शिक्षा कार्य (Education & Literacy)

जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री के तहत किताबें, फीस, यूनिफॉर्म, स्कूल बैग व स्टेशनरी उपलब्ध करवाना। निरक्षर महिलाओं और पुरुषों के लिए साक्षरता अभियान चलाना।

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिविर (Healthcare Camps)

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिविर (Healthcare Camps)

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर लगवाना। एड्स, टीबी, कैंसर के प्रति जागरूकता, नशाबंदी व कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम कार्यक्रम।

महिला उत्थान व स्वावलंबन (Women Empowerment)

महिला उत्थान व स्वावलंबन (Women Empowerment)

महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागृत करना, नि:शुल्क सिलाई व वोकेशनल ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार उपलब्ध करवाना और विधवा महिलाओं की सहायता करना।

पर्यावरण संरक्षण व गोसेवा (Environment & Ecology)

पर्यावरण संरक्षण व गोसेवा (Environment & Ecology)

वृक्षारोपण, जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, पक्षियों के लिए परिंडे लगवाना, गोवंश की सेवा और सुरक्षा तथा ग्रामीण विकास में सौर ऊर्जा प्रोत्साहन।

ललित कला व संस्कृति संरक्षण (Arts & Heritage)

ललित कला व संस्कृति संरक्षण (Arts & Heritage)

चित्रकला प्रदर्शनी, संगीत व नृत्य कार्यक्रम, सामाजिक संदेश देने वाली शॉर्ट फिल्म व डॉक्युमेंट्री निर्माण और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना।

प्रतिभाओं को मंच (Talent Hunt Platform)

प्रतिभाओं को मंच (Talent Hunt Platform)

सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग के टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित कर म्यूजिक एल्बम व शॉर्ट फिल्मों में ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना।

आर्थिक विकास व स्वरोजगार (Economic Livelihood)

आर्थिक विकास व स्वरोजगार (Economic Livelihood)

सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना, बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण देना व स्वयं सहायता समूहों (SHG) का निर्माण करना।

मानवाधिकार व असहाय सहायता (Human Rights & Care)

मानवाधिकार व असहाय सहायता (Human Rights & Care)

वृद्धों को मान सम्मान दिलाना, निराश्रित, विधवा व विकलांगजनों की सहायता करना तथा जरूरतमंदों के लिए भोजन व वस्त्र बैंक द्वारा कपड़े उपलब्ध करवाना।

सामाजिक संस्कार व संगोष्ठियाँ (Social Values)

सामाजिक संस्कार व संगोष्ठियाँ (Social Values)

संगोष्ठियां आयोजित कर अच्छे संस्कारों का संरक्षण करना, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध रैलियां व परिचर्चा आयोजित कर समाज में एकता स्थापित करना।