संस्कार सृजन संस्था
जरूरतमंद, असहाय व पीड़ित व्यक्तियों के लिए समर्पित कला, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन (स्थापना 2006)
संस्था का संक्षिप्त परिचय
जरूरतमंद ,असहाय व पीड़ित व्यक्तियों के लिए समर्पित कला, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था "संस्कार सृजन संस्था" की स्थापना सन 2006 में की गई। राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा राजस्थान संस्था रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1958 के अंतर्गत रजिस्ट्रार संस्थाएं जयपुर कार्यालय द्वारा 29 मार्च 2006 को रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिसके नंबर 703 / जयपुर / 2005-06 हैं।
संस्था का पंजीकृत कार्यालय वार्ड नंबर 1, सामोद रोड नीमड़ी, ग्राम-मोरीजा, तहसील-चौमूं, जिला-जयपुर, राज्य - राजस्थान (भारत)- 303805 में स्थित है।
संस्था ने अब तक किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं ली है। सभी कार्यक्रम सदस्यता शुल्क व दान द्वारा ही किए जा रहे हैं और जो भी दान आता है वह 100 प्रतिशत परोपकार के कार्यों में ही खर्च किया जाता है।

राम गोपाल सैनी
संस्थापक अध्यक्ष
संपादक: हमारा वतन / संस्कार सृजन
पत्रकारिता और समाज सेवा के माध्यम से 20+ वर्षों का समर्पण
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राम गोपाल सैनी "हमारा वतन" और "संस्कार सृजन" समाचार पत्र के संपादक हैं, जो समाजसेवा के साथ वर्ष 2004 से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना निरंतर योगदान दे रहे हैं। सैनी जी को समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर के सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
संस्कार सृजन संस्था के मूल संकल्प
ललित कलाओं का संरक्षण हेतु प्रयास करना |
अच्छे संस्कारों का संरक्षण करना |
वृद्धों को मान सम्मान दिलाना |
सामाजिक कुरीतियों व निरक्षरता को दूर करना |
स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन व अवसर उपलब्ध करवाना |
पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रयास करना और ग्रामीण विकास करना |
निराश्रित, विधवा, विकलांग, असहाय की सहायता करना |
महिला वर्ग का उत्थान करना |
छात्र-छात्राओं व युवाओं का सहयोग करना |
धार्मिक क्षेत्र में उन्नति हेतु प्रयास करना |
शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना |
प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर पहचान दिलाना |
विज्ञान, चिकित्सा, परिवार नियोजन संबंधी चेतना और सहायता करना |
समाज का आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, बौद्धिक, राजनीतिक, शारीरिक विकास में सहयोग करना |
समाज में एकता स्थापित करना |
शिक्षा, स्वास्थ्य, कला व पर्यावरण कार्य
शिक्षा कार्य (Education)
जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें, फीस, यूनिफॉर्म, स्कूल बैग व स्टेशनरी उपलब्ध करवाना। निरक्षर महिलाओं व पुरुषों को शिक्षित करना।
स्वास्थ्य व चिकित्सा (Healthcare)
नि:शुल्क चिकित्सा व नेत्र चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, एड्स/कैंसर/टीबी के प्रति जागरूकता, नशाबंदी व स्वच्छता अभियान।
महिला उत्थान (Women Empowerment)
महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागृत करना, नि:शुल्क सिलाई व वोकेशनल ट्रेनिंग दिलाकर स्वावलंबी बनाना, विधवा महिलाओं की सहायता।
पर्यावरण व गोसेवा (Environment)
वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पक्षियों के लिए परिंडे लगवाना, गोवंश की सेवा और सुरक्षा, तथा ग्रामीण अक्षय ऊर्जा प्रोत्साहन।
ललित कला व संस्कृति (Arts & Culture)
चित्रकला प्रदर्शनी, संगीत, नृत्य, सामाजिक संदेश देने वाली शॉर्ट फिल्म व डॉक्युमेंट्री निर्माण और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना।
प्रतिभाओं को मंच (Talent Hunt)
सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग के टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित कर म्यूजिक एल्बम व शॉर्ट फिल्मों में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना।
संस्कार सृजन संस्था के बैंक खाते का विवरण
आपके द्वारा दी गई दान राशि का 100% परोपकार, निर्धन बच्चों की शिक्षा व चिकित्सा कार्यों में उपयोग किया जाता है।
A/c Name: Sanskar Srijan Sanstha
Bank Name: Canara Bank (केनरा बैंक)
A/c No.: 83582200021049
IFSC Code: CNRB0018358
WhatsApp: +91-9214996258